ओशो को एम.ए. में दर्शनशास्त्र की शिक्षा दी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दर्शन शास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर एस.एस.राय
A.U.:Oxford of East:Hall of Fame-46 शंकर के अद्वैत-दर्शन के गहन अध्येता एवं शोधकर्ता के रूप में विख्यात इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दर्शन शास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर एस.एस.राय (शिवशंकर राय) का जन्म 1917 में मिर्जापुर में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा आगरा में हुयी और वहीं सेंट जॉन कालेज से उन्होंने बी.ए. की उपाधि प्राप्त की तथा अंग्रेजी साहित्य में सर्वाधिक अंक प्राप्त किये। उन्होंने आगरा कालेज से 1938 में अंग्रेजी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वे महान दार्शनिक प्रो.आर.डी.रानाडे के संपर्क में आये जिन्होंने उनकी मेधा से प्रभावित होकर उनको प्रेरणा दी कि वे दर्शनशास्त्र का अध्ययन करें। 1942 में युवा श्री राय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में प्रथम श्रेणी में एम.ए.की डिग्री प्राप्त की और सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। गुरुदेव प्रो.रानाडे अपने प्रिय छात्र शिवशंकर जी तथा कुछ और छात्रों को लेकर संगम जाया करते थे और वहाँ किनारे बैठकर दर्शनशास्त्र के गूढ़ तत्वों को समझाया करते थे। 1946 में सागर में श्री हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय , ...