शिक्षक संघ अध्यक्ष मनोनीत हुए एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शिव हर्ष

ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में  5 फरवरी को शिक्षकों की एक आम सभा महाविद्यालय शिक्षक संघ के गठन के लिए कालेज के ही निर्मला देशपांडे सभागार में आयोजित की गई। श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर के एन सिंह के पर्यवेक्षण में इस शिक्षक संघ का गठन किया गया। जिसमें ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शिव हर्ष सिंह को सर्वसम्मति से शिक्षक संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस शिक्षक संघ में पुरुष व महिला दो उपाध्यक्ष रमसा शिक्षा शास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शैलेश कुमार यादव और अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गरिमा मौर्य को चुना गया। और शिक्षक संघ में मध्यकालीन इतिहास विभाग के डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिंह को महामंत्री तथा रक्षा अध्ययन विभाग के डॉ उदय प्रताप सिंह भदौरिया को संयुक्त मंत्री तो वाणिज्य विभाग के डॉ शिव जी वर्मा को कोषाध्यक्ष का दायित्व मिला।

शिक्षक संघ के इस चुनाव में चुनाव अधिकारी के दायित्व का निर्वहन अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ आनंद शंकर सिंह ने मनोनीत सभी पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गौरव ! - प्रकाश त्रिपाठी

ओशो को एम.ए. में दर्शनशास्त्र की शिक्षा दी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दर्शन शास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर एस.एस.राय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गौरव डॉ. दिनेश कुमार शुक्ल