इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गौरव डॉ. दिनेश कुमार शुक्ल

सभी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जुड़े हुए मित्रों को मेरा नमस्कार। मैं डॉक्टर दिनेश कुमार शुक्ल वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय बूंदी राजस्थान में संस्कृत में एसोसिएट प्रोफेसर हूं। मेरा चयन राजस्थान लोक सेवा आयोग से 1998 में हुआ था। मैं चित्रकूट निवासी हूं ।मैंने 1986 में चित्रकूट के पोद्दार इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद 86 87 के बैच में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास की ।89 में संस्कृत एजुकेशन और अंग्रेजी के साथ ग्रेजुएट हुआ। फिर m.a. संस्कृत में एडमिशन लिया ।1991 में मेरा m.a. कंप्लीट हुआ। बहुत गरीबी और बहुत कठिनाई से अपनी पढ़ाई पूरी करी। इलाहाबाद का कोई ऐसा कोना नहीं बचा जहां मैंने रूम लेकर के पढ़ाई न की हो। आप सब को सुनकर आश्चर्य होगा लेकिन मैंने यमुना के किनारे सदियां पुर फिर सुलेम सराय फिर चांदपुर सलोरी फिर मेहदौरी कॉलोनी के पास गंगापुरी रसूलाबाद में फिर फिर जोंधवल फिर थोड़े समय ताराचंद हॉस्टल में रहा ।जब मेरी शादी हो गई उस समय में मैंने जेआरएफ की परीक्षा पास कर ली थी ।परीक्षा देने के दौरान मैंने बैरहना और यमुना बैंक रोड पर थोड़े समय निवास किया। फिर शादी के बाद पत्नी के साथ पहले रामानंद नगर अल्लापुर उसके बाद पानी की टंकी के पीछे गोविंदपुर फिर शिवपुरी कॉलोनी फिर शिवकुटी और अंत में इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में प्रोफेसर कॉलोनी के आवास में रहा। उसी दौरान का किस्सा है जब मेरे एक मित्र विनोद शाही ने मुझ पर राजस्थान लोक सेवा आयोग के साक्षात्कार में जाने के लिए दबाव डाला और मैं कुछ सोचते हुए चला गया जहां मेरा पांचवी मेरिट पर सिलेक्शन हुआ और आज मैं अपनी नौकरी के 21 साल पूरे कर के यहां बूंदी के राजकीय महाविद्यालय में सम्मान सहित अध्यापन कर रहा हूं ।दिल में इलाहाबाद की यादें बसी हुई है। मित्रों कभी कोटा बूंदी पधारें तो मुझे आदेश करें मैं सेवा में उपस्थित रहूंगा।

Comments

Popular posts from this blog

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गौरव ! - प्रकाश त्रिपाठी

ओशो को एम.ए. में दर्शनशास्त्र की शिक्षा दी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दर्शन शास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर एस.एस.राय